RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:बिरसा हरित ग्राम योजना: आम उत्पादन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए उप विकास आयुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

विकास भवन परिसर में जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा लगाए गए आम बिक्री स्टॉल का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण, बढ़ाया उत्साह।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)06 जून।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने विकास भवन परिसर से एक विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत जिले में आम उत्पादन को प्रोत्साहन देने और फलों की बेहतर मार्केटिंग के प्रति किसानों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों के उत्पादों को सही बाजार दिलाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को फलों की खेती, वैज्ञानिक रख-रखाव और उनके विपणन (मार्केटिंग) की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

दीदियों के आम स्टॉल का किया….

जागरूकता रथ को रवाना करने के उपरांत उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा ने विकास भवन परिसर में ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की सखी मंडल की दीदियों द्वारा लगाए गए आम बिक्री स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल पर बिक्री के लिए रखे गए स्थानीय आमों की गुणवत्ता और पैकेजिंग की सराहना की। आगे दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में जेएसएलपीएस की यह पहल सराहनीय है। सीधे उपभोक्ताओं तक उत्पाद पहुंचने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और दीदियों को उनके श्रम का सीधा और उचित मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने जिलावासियों से भी अपील की कि वे इन स्टॉलों से खरीदारी कर स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दें।
इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम सुशील दास, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जेएसएलपीएस के कर्मी और सखी मंडल की दीदियां उपस्थित थी।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक ‘मन की बात‘ – मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू को हराकर अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन ने जीत हासिल किया।

rktvnews

गया: जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज होगा!स्वास्थ्य क्षेत्र में मिलेंगे पर्याप्त आर्थिक संसाधन – केन्द्रीय मंत्री डॉ मांडविया

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विवि के छात्र कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 12 फरवरी को विशेश्वर ओझा की मनेगी पुण्यतिथि।

rktvnews

Leave a Comment