RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून।आज 5 जून संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे आरा, जयप्रकाश स्मारक, कलक्ट्री तालाब, पर लोक नायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने गगन भेदी नारों के साथ माल्यार्पण किया। सबसे पहले पूर्व विधायक,जे पी सेनानी रमाकांत ठाकुर ने माल्यार्पण किया, उसके बाद उपस्तिथ लोगों ने बारी-बारी से अपने नायक पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद वहीं एक विचार गोष्ठी की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक एंव जे पी सेनानी रमाकांत ठाकुर संचालन समाजिक कार्यकर्ता एंव रंगकर्मी अशोक मानव ने किया। अध्यक्षीय वक्तव्य में श्री ठाकुर ने कहा कि सम्पूर्ण क्रांति की आवश्यकता पहले से ज्यादा जरूरत अभी के स्थिति में है। आज 19 74 से भी बुरा हाल हो गया है आश्चर्य है कि जनता अभी तक सड़कों पर क्यों नहीं है। मुख्यवक्ता सुशील तिवारी ने 1974 के 5 जून की पटना के सड़कों का आँखों देखी घटनाओं को और लोक नायक जयप्रकाश नारायण के बारे में विस्तार पूर्वक बताने का काम किया। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन जे पी सेनानी गंगा सिंह ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए किया ।उन्होंने 19 74 आंदोलन के चर्चित क्रांति गीत तिलक लगाने तुम्हें जवनो क्रांति द्वार पर आई है। गा कर लोगों को जोश भर दिया। उसके बाद लोक नायक अमर रहे। संपूर्ण क्रांति अब नारा है। भावी इतिहास हमारा है।। सच कहना अगर बगावत है तो। समझो हम भी बागी हैं।। नारों के साथ समाप्ति घोषणा हुई।
इस मौके पर शहर के जे पी सेनानियों के साथ-साथ समाजिक कार्यकर्ता, रंगकर्मी, शिक्षक उपस्तिथ थे। प्रमुख लोगों में गुलाब चंद प्रसाद, मो.सरफराज अहमद, सलिल भारती, सुशील कुमार, गंगा प्रसाद सिंह, अरुण यादव, अमरेंद्र जी, राहुल सिंह, भुनेश्वर ठाकुर, अजय सिन्हा, अशोक शर्मा, दिनेश मुन्ना, संजय महासेठ, साहेब लाल यादव, राजेश कु सिंह, अर्थ दीप, आदित्य सिंह आदि शामिल थे।

Related posts

गढवा:उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:केरल में संतुलन खोते राहुल गांधी

rktvnews

भारत के राष्ट्रपति ने वी.वी. गिरि को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर (मुख्य समारोह) में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

मोतिहारी जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन।

rktvnews

भोपाल:सरपंचों को हैं 25 लाख रूपए तक के कार्य कराने के अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment