RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चंपारण:आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: जिला पदाधिकारी

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पदाधिकारी ने किया पौधारोपण।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील।

जिला प्रशासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जामुन का पौधा लगाकर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने भी जामुन, आंवला, महोगनी एवं अर्जुन के पौधे लगाकर हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई। वहीं जन सुनवाई कार्यक्रम में समाहरणालय पहुंचे चनपटिया प्रखंड के टिकुलिया चौक निवासी अनिरुद्ध साह ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (1 से 5 जून) के तहत आयोजित जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में जिला पदाधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाहरणालय परिसर के साथ-साथ आईटीआई परिसर, बेतिया में भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले। पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध करा सकते हैं।
कार्यक्रम में निदेशक, डीआरडीए अरुण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार, एनईपी पुरुषोत्तम त्रिवेदी सहित विभिन्न विभागों के
पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने प्रिंस चार्ल्स तृतीय द्वारा उपहार में दिया गया कदम्ब का पौधा लगाया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक-केंद्रित दूरसंचार पहलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

रामगढ़:आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर स्वीप कोषांग व बूथ अवेयरनेस कमेटी की हुई बैठक।

rktvnews

खैरागढ़:अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

भोपाल:विगत 5 दिनों में प्रदेशभर में पुलिस की तत्परता से 9 परिवारों में लौटी खुशियाँ।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित बैठक सम्पन्न, कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment