RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु दुमका फॉरेस्ट डिविजन द्वारा पांच दिवसीय विशेष अभियान का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दुमका फॉरेस्ट डिविजन द्वारा 1 जून से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस पांच दिवसीय अभियान के दौरान आम नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं वनकर्मियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।इन कार्यक्रमों को वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक के साथ संलग्न पदाधिकारी पुष्कर काले एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी एस डी सिंह का दिशानिर्देशन रहा।

अभियान की शुरुआत 1 जून को व्यापक स्वच्छता अभियान के साथ हुई। वन विभाग दुमका के सभी कार्यालयों दुमका बायोडायवर्सिटी पार्क एवं अन्य सार्वजनिक परिसरों में साफ-सफाई कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

2 जून को स्वक्षता अभियान को आगे बढ़ाते हुए चूटोनाथ पार्क में वन विभाग दुमका के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दुमका के कई युवा स्वंयसेवीयों ने अपना योगदान दिया। सभी ने चुटोनाथ पार्क के साथ चुटोनाथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया ।

3 जून को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आउटडोर स्टेडियम के पीछे नगर वन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के दौरान पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया गया।

4 जून को झार मधु केंद्र में स्कूली विद्यार्थियों के बीच चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय “हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” रखा गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
साथ ही पिक्चर स्क्रीनिंग कार्यक्रम के तहत् छात्रों को वन, वन्यजीव एवं मानव सहजीवता पर आधारित ऑस्कर विजेता “द एलिफेंट विस्पर” लघु चित्र का संचालन किया गया ।

5 जून की सुबह वन प्रमंडल पदाधिकारी दुमका के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ युवाओं एवं छात्रों के द्वारा साइकिलिंग जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका प्रारंभ दुमका पार्क से हुआ ओर सृष्टि पार्क कुरवा से वापस दुमका पार्क आकर समाप्त हुआ।
रैली का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के प्रति लोगों को जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
साथ ही चूटोनाथ पार्क एवं दुमका पार्क में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक ने आमजनों , छात्रों एवं युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग पर सहयोग मांगते हुए
कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पांच दिवसीय अभियान से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ होगी l

Related posts

सुपौल:जिला हब फार एम्पावरमेंट आफ वीमेन के तहत महिलाओं पर केन्द्रित विषयों पर जन संवाद -सह- सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डकैती की घटना में संलिप्त 02 अपराधकर्मी गिरफ्तार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:5वें दिन 676 अभ्यर्थियों ने 763 नाम निर्देशन पत्र किए जमा।

rktvnews

भोपाल:एसबीआई से सेवानिवृत हुए विमल सिंह।

rktvnews

रायपुर : वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है… हारता नहीं :अरुण साव

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति और पाठ्यक्रम पूर्णता को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment