RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून।बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग स्थित सेमरिया मोड़ के समीप बुधवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर टायर जलाया और घंटों सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार मनीछपरा गांव निवासी धनु राम (25 वर्ष) एवं शंकर राम (19 वर्ष) सेमरिया मोड़ के समीप लोहे के करकट से घेराबंदी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में लोहे का करकट आ गया। करंट का तेज झटका लगते ही दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धनु राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शंकर राम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया।
अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह भी मौके पर पहुंच गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाता है, लेकिन जर्जर एवं खतरनाक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में झूल रहे बिजली तारों को अविलंब ठीक कराने की मांग की।

Related posts

कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय मिलेंगे एक लाख रुपए!राज्य स्तरीय कोटवार पंचायत में मुख्यमंत्री चौहान ने की घोषणाएँ।

rktvnews

संगम तट पर फलीभूत हुआ एकता का महाकुम्भ।

rktvnews

खैरागढ़:वीर शहीदों की शहादत को नमन कर विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

गोपालगंज डीएम की अध्यक्षता में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 8वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

rktvnews

मध्यप्रदेश:दीदी कैफे से ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ बढ़ रही है सामाजिक प्रतिष्ठा: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

rktvnews

Leave a Comment