RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

दूसरे दिन बिहार सरकार के कई मंत्री, संगठन महामंत्री सहित प्रदेश नेता कार्यकताओ को प्रशिक्षित करने पहुँचे।

राष्ट्र को परम वैभव पर पहुँचाना ही संगठन और सरकार का लक्ष्य: विजय सिन्हा

आज देश और बिहार आतंकवाद एवं नक्सलवाद मुक्त:श्रेयसी सिंह

भाजपा के कार्यकर्ता सबसे अनुशासित एवं राष्ट्रवादी होते है:भीखू भाई दलसानिया

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

RKTV NEWS आरा ( भोजपुर) 31मई।पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पाँच वर्गो का संचालन हुआ,जिसमे विचार परिवार का विषय पर पूर्व क्षेत्र के प्रशिक्षण प्रमुख राजेन्द्र भंडारी,देश के समक्ष चुनौतियाँ-राजनीतिक व सामाजिक विषय पर वक्तव्य बिहार सरकार के उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया एवं वर्ग की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाईगर ने किया।सोशल मीडिया विषय का प्रशिक्षण नमो एप्प संयोजक रितेश रंजन एवं वर्ग अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने निभाया। कार्यकर्ता विकास विषय पर कार्यकताओ को प्रशिक्षित करने का कार्य संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया एवं वर्ग की अध्यक्षता अगिआंव विधायक महेश पासवान ने किया।
अंतिम सत्र का विषय अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर कार्यकताओ का अपना वक्तव्य बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिया।उक्त वर्ग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया।
मंत्री विजय सिन्हा ने कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय एवं डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के धारा 370 हटाने एवं बंगाल मे राष्ट्रवादी पार्टी के सरकार का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ। भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य सरकार एवं संगठन कर रहा है।
वहीं मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने विषय को रखते हुए कही कि बिहार,बंगाल, झारखंड सहित देश मे नक्सलवाद को समाप्त कर दिया गया है और आतंकवाद भी देश से समाप्त हो गया है।
वहीं भाजपा संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने कार्यकताओ के विकास के लिए गुण और आचरण पर वक्तव्य देते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपने अच्छे आचरण एवं देश प्रथम के संकल्प के साथ सबसे अनुशासित एवं राष्ट्रवादी होता है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि भोजपुर जिला का प्रशिक्षण शिविर मे तीन सौ से अधिक अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल हुए।दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे कुल बारह विषयों पर विभिन्न वक्ताओं ने अपना वक्तव्य रख कर कार्यकताओ को प्रशिक्षित किया।
कार्यक्रम में बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,संजय सिंह टाईगर, महेश पासवान, विशाल प्रशांत,राकेश ओझा, विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व विधायक सुनील पांडेय,मुन्नी देवी,आशा देवी,पूर्व सांसद मीना सिंह,धीरेन्द्र सिंह,सिदार्थ शंभु,राजेश सिन्हा, कौशल विद्यार्थी, कामेश्वर सिंह,कन्हैया सिंह,हरेन्द्र पांडेय,विजय सिंह,नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह,उदय प्रताप सिंह,सूर्यकांत पांडेय,प्रहलाद राय,सुषुमलता कुशवाहा, संजय कुमार सिंह,विभु जैन,विद्यासागर पांडेय,हरेराम चंद्रवंशी, प्रेम रंजन चतुर्वेदी सहित जिला कोर.कमेटी,प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री, प्रभारी, विधानसभा संयोजक, प्रभारी शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर: विधानसभा में बिन्दगांवा संगम स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की बड़हरा विधायक ने उठाई मांग।

rktvnews

पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में दर्ज कराई एफआईआर।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

यह लड़ाई है दिया और तूफान की: शिवानंद तिवारी

rktvnews

भोजपुर:दिवंगत प्रेम पंकज उर्फ ललन की याद मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment