RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर क्यों घृतराष्ट्र बने बैठे है जिलाधिकारी: दिलराज प्रीतम

आरा नगर निगम के महापौर एवं उपमहापौर के प्रतिनिधियों द्वारा साक्ष्यों के साथ सरकारी पैसों की लूट का खाता खोलना और मीडिया में बयानों को दिए जाने के बाद निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हेतु किस बात का इंतजार कर रहे जिलाधिकारी:दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/अनिल सिंह 01 जुलाई।कई दिनों से आरा नगर निगम में महापौर और उपमहापौर के प्रतिनिधियों के बीच सरकारी पैसों के बंदरबाट के लिए बने ज्वालामुखी के विस्फोट के बाद साक्ष्यों और मीडिया में खुलेआम दिए गए बयानों पर भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि विगत दिनों हुए आरा नगर निगम चुनाव में आरा शहरवासियों ने भाजपा से संबंध रखने वाले नेताओं की पत्नियों का मेयर एवं उप मेयर के रूप में विकास के लिए चुनाव किया।चुनाव जीतने के बाद मेयर एवं उपमेयर के प्रतिनिधि शहर का विकास करने के बजाए नगर निगम के पैसों को लूटने के लिए अपनी गिद्ध दृष्टि लगाए बैठे दिख रहे है। इन दोनों महापौर और उपमहापौर प्रतिनिधियों के द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद अपनी सामूहिक रूप से असली मंशा जाहिर कर दी गई है।इससे यह पूर्णतः साबित हो रहा है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। आरा नगर निगम में कौन कितना लूट रहा है इसका साक्ष्यों के साथ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के जरिए साबित हो रहा है और इन दोनों लोगों के द्वारा लूटने की एक दूसरे से प्रति प्रतियोगिता चल रही हैं।इन लोगों की करतूतों से आरा शहर का विकास बाधित हो रहा है।अभी बरसात के पहले ही चरण में शहर की नालियों के पानी से शहर जलमग्न हो गया है आरा शहर के मुख्य नालों की सफाई नहीं होने के चलते विभिन्न मोहल्लों के घरों में पानी घुस रहा है और बजाय इसके निदान के ये हमारे महापौर एवं उपमहापौर के प्रतिनिधियों द्वारा जनता के टैक्स व पैसों को लूटने में एक दूसरे से प्रतियोगिता कर रहे हैं!

आगे माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि आरा शहर की जनता ने विकास के नाम पर इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को मेयर एवं उपमेयर के रूप में जिताया था लेकिन यह दोनों जनप्रतिनिधि ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से आरा नगर निगम को दोनों हाथों से लूटने का जरिया बना दिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मेयर एवं उप मेयर के प्रतिनिधियो द्वारा कौन कितना लूट रहा है साक्ष्यों के साथ इसका पर्दाफाश ये लोग खुद ही कर रहे हैं और नगर आयुक्त इन दोनों लोगों को तितर की तरह लड़ा रहे हैं और इन दोनों के लूट का तमाशाबीन बनकर ये भी उस बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं!उन्होंने आगे कहा कि आरा शहर की जनता का टैक्स एवं सरकार के पैसे का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा।भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने भोजपुर जिलाधिकारी से आग्रह किया है की सर्वविदित निगम में भ्रष्टाचार और प्रतिनिधियों द्वारा साक्ष्यों को प्रस्तुत कर एक दूसरे की कमाई की कलई खोली जा रही है तब क्यों जिलाधिकारी मूकदर्शक हो घृतराष्ट्र की भूमिका निभा रहे है।दिलराज प्रीतम ने नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार की जिलाधिकारी द्वारा खुद जांच कर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि आरा शहर के विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सके नहीं तो भाकपा-माले आगे आने वाले दिनों में आरा नगर में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन खड़ा करेगी!

Related posts

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 7 लाख श्रद्धालुओं का उपचार, कनाडा, जर्मनी, रूस सहित एम्स और बीएचयू के एक्सपर्ट जुटे।

rktvnews

रील्स की आभासी दुनिया का पैगाम क्या है???

rktvnews

खैरागढ़:चक्रधर समारोह में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सितार वादन की मधुर प्रस्तुति से बांधा समां।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित निषेधात्मक एवं सुरक्षा उपायों पर महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

मिजोरम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: आज रात 2 घंटे गोपाली चौक फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

Leave a Comment