RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में केशर हॉस्पिटल को किया गया सील,शिकायत पर जिला प्रशासन की कार्रवाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 मई। गुरुवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त उपस्थिति में पकड़ी गिरजा मोड़ रोड, आरा स्थित संचालित केशर हॉस्पिटल की जांच की गई। उक्त कार्रवाई आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं अस्पताल संचालन से संबंधित प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई।
जांच के दौरान अस्पताल परिसर, उपलब्ध अभिलेखों, चिकित्सीय संचालन व्यवस्था, निबंधन संबंधी दस्तावेज, मानव संसाधन, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई आवश्यक अभिलेखों एवं संचालन संबंधी बिंदुओं में अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही स्थानीय नागरिकों द्वारा अस्पताल संचालन के संबंध में प्राप्त शिकायतों की भी जांच की गई, जिनमें प्रथम दृष्टया कई शिकायतें सत्य पाई गईं।जांचोपरांत दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा संयुक्त प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिसके आलोक में जनहित, मरीजों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए केसर हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी तथा संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं प्रशासनिक निगरानी में संपन्न कराई गई।
जिला प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि बिना वैध मानकों, आवश्यक अनुमति अथवा नियमों के प्रतिकूल संचालित किसी भी स्वास्थ्य संस्थान, क्लिनिक अथवा अस्पताल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों के जीवन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर डी.पी.एम हेल्थ भोजपुर गुड्डू कुमार सिंह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिवबारात को लेकर की जाने वाली तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:भारतीय स्टेट बैंक साहित्यकार मित्र मंडल का विमोचन कार्यक्रम एवं काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी के नेतृत्व में किसान निबंधन एवं ई-केवाईसी में नया कीर्तिमान, मुजफ्फरपुर बना राज्य का नंबर-1 जिला, लक्ष्य से अधिक 10566 किसानों का हुआ निबंधन।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने पीरो,जगदीशपुर और आरा मे विभिन्न योजनाओ का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त के निर्देश पर जन समाधान पोर्टल के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला,अनुमंडल,प्रखंड स्तरीय कार्यालय प्रधान को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment