RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

उपायुक्त ने बैठक कर जिले में सभी क्रियान्वित योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश।

चतरा /झारखंड 01 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने बैठक कर जिले में सभी क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ले कर जरूरी दिशा निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले ने क्रियान्वित सभी योजनाओं की जानकारी ली। इस क्रम में उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, कृषि ऋण माफी योजना, फसल राहत योजना और सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को ससमय सत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, झारखंड पंचायती स्तरीय दवा दुकान योजना समेत अन्य योजनाओं में किये जा रहे कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला में सभी पंचायत भवनों को क्रियाशील अवस्था मे रखने का भी निर्देश दिया। विनय भारती पार्क के रख रखाव के असंतोषजनक स्तिथि पर अप्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए उपायुक्त ने पार्क में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया। मुख्य मार्गों व चौकों में बढ़ते अतिक्रमण पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने तुरंत इसके निराकरण का निर्देश दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुर्नवास और उथान के लिए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि उनको व उनके परिवारों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं और पुर्नवास नीतियों से लाभान्वित किया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, जिला कल्याण पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, सामान्य शाखा पदाधिकारी बिपिन दुबे, सिविल सर्जन डा0 श्याम नन्दन सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अभय कुमार झा, जिला खेल कूद पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित थे तथा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।

Related posts

मध्यप्रदेश: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

खेल मंत्रालय ने एथलीटों और टीम अधिकारियों के लिए भोजन और आवास के अधिकतम सीमा मानकों को 66 प्रतिशत तक बढ़ाया।

rktvnews

अंतरिक्ष की कल्पना

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने मवीकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन।

rktvnews

गिरीश जौहर वितरण और राजस्व प्रमुख के रूप में ज़ी स्टूडियो में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment