RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई। सोमवार को बकरीद के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर समाहरणालय सभागार, आरा में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने की।बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों से उनके क्षेत्रों में आयोजित शांति समिति की बैठकों एवं विधि-व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।
बैठक के दौरान विद्युत आपूर्ति, सड़क व्यवस्था, साफ-सफाई, अग्निशमन वाहन की उपलब्धता, चिकित्सा दल की तैनाती तथा एंबुलेंस सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शांति समिति द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, नगर आयुक्त आरा नगर निगम, सिविल सर्जन भोजपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: जनसेवक संघ के बैनर तले किसान सलाहकार की बैठक आयोजित।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:तीन दिवसीय बिहार दिवस उत्सव संपन्न, सांस्कृतिक रंग में रंगा शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम।

rktvnews

लावारिस सेवा केंद्र का पंचवर्षीय कमिटी गठित!लावारिसों का अंतिम संस्कार सम्मान पूर्वक होता रहेगा:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

14 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:10 दिसंबर 23

rktvnews

गोपालगंज जिले में सतत् जीविकोपार्जन योजना से हजारों परिवारों को मिला आर्थिक संबल।

rktvnews

Leave a Comment