
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 मई।पटना स्थित मगध रिजॉर्ट में आयोजित प्रतिष्ठित बिहारी हीरो अवार्ड 2026 समारोह में शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ. विकास कुमार को “शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में बिहारी हीरो अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. विकास पिछले 15 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से युवाओं और छात्र-छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण तथा रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हजारों युवाओं को डिजिटल शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
समारोह के दौरान आयोजकों ने बताया कि डॉ. विकास कुमार को पूर्व में “बिहार का सर्वश्रेष्ठ केवाईपी केंद्र” पुरस्कार, डॉक्टरेट सम्मान तथा भारत के शीर्ष 10 कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानों में स्थान प्राप्त होने जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ मिल चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें बिहारी हीरो अवार्ड 2026 के लिए चयनित किया गया।
इस अवसर पर अभिनेत्री स्नेहा उलाल ने डॉ. विकास कुमार को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में डॉ. विकास कुमार का योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में डॉ. विकास कुमार को “गेस्ट ऑफ ऑनर” के रूप में भी आमंत्रित किया गया, जहाँ उन्होंने बिहार के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभाशाली मॉडल्स एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा, कला, समाजसेवा एवं उद्यमिता से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. विकास कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का सम्मान है, जिन्होंने उनके मिशन को सफल बनाने में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में वे माननीय सम्राट चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं तथा आगे भी युवाओं के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
ज्ञात हो कि डॉ. विकास कुमार विगत 15 वर्षों से भोजपुर जिले में शिक्षाविद, समाजसेवी एवं साइबर अपराध विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे समय-समय पर साइबर जागरूकता अभियान, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक एवं सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।
यह सम्मान भोजपुर सहित पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
