RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत में ठाकुर जी की रचनाओं का प्रयोग करूंगी : प्रिया कुमारी

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)12 मई।स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आज खैरागढ़(छत्तीसगढ़) के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय से आयी मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट(शास्त्रीय गायन)की छात्रा प्रिया कुमारी ,व्यंग्यकार रवींद्र पांडेय,शिक्षक उपेंद्र कुमार, नथमलपुर के सरपंच बिनोद कुमार, महुदही के पंकज कुमार उपाध्याय आदि ने लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तत्पश्चात मंच परिसर में ही स्थापित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और मृदंगवादक शत्रुंजय प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। नेतृत्व पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले संचालित इस मंच पर अपने अपने संक्षिप्त संबोधन में जहां प्रिया कुमारी ने कहा की अपनी शास्त्रीय संगीत की गायिकी में भिखारी ठाकुर की रचनाओं का समावेश एक प्रयोग के तौर पर करूंगी।वहीं सरपंच बिनोद कुमार , व्यंग्यकार रवींद्र पांडेय,पंकज उपाध्याय आदि ने मंच को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि आमजन को इस मंच से सीख लेनी चाहिए ताकि गांव घर व समाज की सामाजिक संरचना और मजबूत बन सकें।उपस्थित लोगो में अर्जुन सिंह,गांधी जी राय,पप्पू सिन्हा आदि प्रमुख थे।

Related posts

रामगढ़:बायोमेट्रिक क्लोन फर्जीवाड़ा संबंधित मामले में कौशल विकास केंद्र पर अनुमंडल पदाधिकारी ने की छापेमारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जनवरी 24

rktvnews

भिवानी के गाँव बड़वा में : आस्था के साथ खेल संस्कृति का प्रवाह ‘लोकदेवता बाबा रामदेव मेला’।

rktvnews

गिरीडीह:मेरा विद्यालय निपुण एवं मैं भी निपुण कार्यक्रम अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन को दिखाई गई झंडी।

rktvnews

इंदौर जिले के कृषक गुजरात में जाकर सीखेंगे बागवानी के नये गुर,53 कृषकों का दल 5 दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए हुआ रवाना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कल्याण विभाग तथा आईटीडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment