RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डिजिटल माध्यम से होगा सर्वेक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)30 अप्रैल।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त रवि आनंद द्वारा जनगणना-2027 के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान जनगणना की प्रक्रिया, समय-निर्धारण एवं जिले में की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उपायुक्त ने बताया कि भारत की जनगणना विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय प्रक्रिया है, जो देश की योजनाओं एवं विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना-2027 देश की 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे इस बार डिजिटल माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। प्रगणक विशेष मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर आंकड़ों का संग्रहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई से 15 मई 2026 तक सेल्फ एन्यूमरेशन, 16 मई से 14 जून 2026 तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन तथा फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना प्रस्तावित है।
जिले में जनगणना कार्य के लिए कुल 13 चार्ज (12 ग्रामीण एवं 1 शहरी) बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत 2418 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं, जिनके लिए 343 सुपरवाइजर एवं 1928 प्रगणक प्रतिनियुक्त किए गए हैं।
अब तक संपन्न किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण जनवरी 2026 में आयोजित किया गया। चार्ज पदाधिकारी, अपर चार्ज पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण 10 से 12 मार्च 2026 तक तथा फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 8 से 10 अप्रैल 2026 तक संपन्न कराया गया। इसके अलावा 37 फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से 27 अप्रैल से 9 मई 2026 तक प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का निर्माण एवं सीमांकन का कार्य 25 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर लिया गया है तथा प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का पंजीकरण भी इसी तिथि तक संपन्न हो चुका है। वहीं HLB विवरण, सुपरवाइजरी सर्किल निर्माण एवं आवंटन का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण कर लिया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए कुल 33 प्रश्न निर्धारित किए गए हैं। आमजन 1 मई से 15 मई 2026 तक निर्धारित अवधि में आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जिसकी पुष्टि बाद में प्रगणक द्वारा की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील किया कि साइबर फ्रॉड से सावधान रहें, क्योंकि जनगणना से संबंधित कोई भी जानकारी फोन कॉल, OTP या बैंक विवरण के माध्यम से नहीं मांगी जाएगी। प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर ही आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी।

Related posts

सारण:एनिमिया जागरूकता सह जाँच गतिविधि का हुआ आयोजन।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जिला अभिलेखागार कार्यालय, नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गाँवों की समस्या से रुबरू हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह।

rktvnews

जयपुर ज्वेलरी शो 2024 से पहले, लखनऊ में आयोजित हुआ रोड शो।

rktvnews

भोजपुर : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को महायज्ञ का न्योता।

rktvnews

The Villain Who Raised Me: क्योंकि हर पिता कभी न कभी अपने बच्चे की कहानी का विलेन बनता है, ताकि वह उसकी ज़िंदगी का हीरो बन सके

rktvnews

Leave a Comment