RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:एसडीएम धालभूम ने अस्मिता सिटी लीग 2026 का किया शुभारंभ, खेल संस्कृति को बढ़ावा एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)25 अप्रैल।खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं खेलो इंडिया के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम के तत्वधान में अस्मिता सिटी लीग 2026 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज धातकीडीह कम्यूनिटी सेंटर, जमशेदपुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्नव मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों की 160 बालिकाएं भाग ले रही है। अस्मिता सिटी लीग 2026 के अंतर्गत जिला में वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग एवं कबड्डी खेलों की भी प्रतियोगिता होगी ।
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें एवं जीत-हार को अलग रखकर पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि राज्य बॉक्सिंग संघ के सचिव आनंद बिहारी दुबे, पूर्व ओलंपियन बास्केटबॉल खिलाड़ी हरभजन सिंह तथा जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अस्मिता सिटी लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति का विकास करना, सभी स्तरों पर महिलाओं की खेलो में भागीदारी एवं फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाना है।

Related posts

राम की चिड़िया, राम का खेत, खाओ री चिड़िया, भर-भर पेट!

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने आदर्श चंपावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

rktvnews

भारतीय रेलवे द्वारा पुरी-गंगासागर दिव्य काशी यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का शुभारंभ 28 अप्रैल 2023 से।

rktvnews

महिला चिकित्सक का समाज में बहुत बड़ा है योगदान: पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद

rktvnews

व्यंग्य:अनोखा इलाज🤪

rktvnews

टाटा क्लासएज लिमिटेड और टाटा स्ट्राइव के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा, शिक्षा और रोजगार को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।

rktvnews

Leave a Comment