RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर में लगेगी विशाल टेक्सटाइल इकाई, लगभग 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार।

SAPL Industries को मुजफ्फरपुर में रेडीमेड गार्मेंट्स यूनिट स्थापना करने की मिली हरी झंडी।
परियोजना में लगभग ₹30 करोड़ का निवेश प्रस्तावित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)22 अप्रैल।बिहार में औद्योगिक विकास लगातार गति पकड़ रहा है और राज्य विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करते हुए एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। इसी क्रम में, उद्योग विभाग के अंतर्गत बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) की परियोजना स्वीकृति समिति (PCC) की बैठक में लिए गए निर्णय महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।
इसी कड़ी में M/s SAPL Industries Private Limited को मुजफ्फरपुर जिले के IA मुजफ्फरपुर में औद्योगिक इकाई स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित इकाई लगभग 1.38 एकड़ क्षेत्रफल में स्थापित की जाएगी, जहां रेडीमेड गारमेंट्स का उत्पादन होगा। इस परियोजना में लगभग ₹30 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी, बल्कि लगभग 1500 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित कर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।
उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आयडा के प्रबंध निदेशक, कुंदन कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित यह परियोजना बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और निवेशकों को तेज एवं सहज सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे प्रयास बिहार को एक मजबूत औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होंगे।
बिहार सरकार संतुलित एवं समग्र औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। निवेशकों को आधुनिक अवसंरचना, सरल प्रक्रियाएं, बेहतर कनेक्टिविटी एवं नीतिगत सहयोग उपलब्ध कराकर एक अनुकूल निवेश वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि परियोजनाओं का त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। यह पहल रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बिहार को वस्त्र एवं परिधान उद्योग के क्षेत्र में एक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

मानव जीवन में गृहस्थ आश्रम सर्वश्रेष्ठ : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा के नथमलपुर की बेटी को सीडीएस और वायु सेना अधिकारी परीक्षा मे उच्चतर स्थान प्राप्त होने पर विधायक और भाजपा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

rktvnews

गिरीडीह:पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:राम राजगद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण!देवी मां की भक्ति गीतो पर झूमे श्रोता, लगाते रहें जयकारा।

rktvnews

हे माँ शारदे! तू वीणा बजा दे!

rktvnews

रायपुर : राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती।

rktvnews

Leave a Comment