RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रतिष्ठित बिहारी हीरो अवार्ड 2026 के लिए चयनित हुए डा विकास कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अप्रैल।शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. विकास कुमार को प्रतिष्ठित बिहारी हीरो अवार्ड 2026 के लिए चयनित किया गया है। यह जानकारी मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान के सचिव सत्य प्रकाश ने दी।
उन्होंने बताया कि बिहार में बिजनेस (बीएबी) की ओर से जारी सूचना में डॉ. विकास कुमार की प्रभावशाली प्रोफाइल और वर्षों से किए गए समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। डॉ. विकास पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से डॉक्टर पीसी कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर से जुड़े हैं, जो पिछले 25 वर्षों से भोजपुर सहित पूरे बिहार में तकनीकी शिक्षा, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय है।उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया है। उनके कार्यों में डॉक्टरेट सम्मान, बिहार में सर्वश्रेष्ठ केवाईपी केंद्र का खिताब और देश के शीर्ष 10 कंप्यूटर केंद्रों में स्थान शामिल है।
यह सम्मान समारोह 26 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री Sneha Ullal विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है और डॉ. विकास कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

पटना:दिव्यांगों के सम्यक् पुनर्वास हेतु बिहार में अलग विभाग आवश्यक: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

मध्यप्रदेश:मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह मिलेगी सुविधाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

इंदौर:अपंजीकृत चिकित्सकों द्वारा संचालित किए जाने पर एक अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन की गई सील।

rktvnews

भोजपुर:बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा,कई अधिकारी रहे नदारद।

rktvnews

बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के नजारे।

rktvnews

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के 10 कर्मचारियों की सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति।

rktvnews

Leave a Comment