RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कन्हैया के समर्थन में उतरा NDA का कुनबा।

आरा/ भोजपुर ( नरेंद्र सिंह)20 अप्रैल। बिहार विधानसभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कन्हैया प्रसाद के नामांकन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा की श्री प्रसाद एन डी ए के प्रत्याशी और मेरी मिट्टी(जन्मभूमि) से जुड़े है इसीलिए मैं अपने आपको रोक नहीं सका चुनावी सभा को संबोधित किया।नीतीश जी के बिहार से बाहर जाने के बाद यह पहली एन डी ए की चुनावी सभा है।यह साधारण उपचुनाव नहीं है।संदेश के जदयू विधायक राधा चरण साह के पुत्र कन्हैया जी को नीतीश जी ने टिकट देकर एन डी ए का भोजपुर सह बक्सर निकाय क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया ताकि एक संदेश जाए कि शाहाबाद प्रक्षेत्र से जिस तरह महागठबंधन का सफाया हुआ है उसी तरह इस निकाय क्षेत्र से भी इनका सफाया हो सके और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों को और मजबूती मिले।उपरोक्त बातें सभापति ने आज आरा के रामलीला मैदान में कन्हैया प्रसाद के नामांकन के बाद आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।चुनावी सभा की अध्यक्षता भाजपा भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन लोजपा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने किया।चुनावी सभा को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा,मंत्री लेशी सिंह,हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन,विधायक महेश पासवान, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा,राम विलास लोजपा के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे,शाहपुर के भाजपा विधायक राकेश विशेश्वर ओझा,महापौर इंदु देवी,कुंवर सेना के सुरेंद्र सिंह,आरा की पूर्व सांसद मीना सिंह समेत भोजपुर सह बक्सर निकाय क्षेत्र के दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।
मालूम हो की एम एल सी भोजपुर सह बक्सर राधा चरण साह (जदयू) के संदेश से पार्टी के विधायक बन जाने के बाद खाली हुए इस सीट पर जदयू ने उनके पुत्र कन्हैया प्रसाद को चुनाव के मैदान में उतारा है। इसके मतदाता आमलोग नहीं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि जैसे जिला परिषद,नगर निगम,नगर निकाय वार्ड,मुखिया आदि ही होंगे जिनकी संख्या लगभग 6 हजार के आसपास भोजपुर सह बक्सर में है।कुलमिलाकर कहा जा सकता है की नीतीश कुमार के जाने के बाद आज आरा नगर रामलीला मैदान में विधायक राधा चरण साह के पुत्र कन्हैया प्रसाद को जिताने के लिए एन डी ए का पूरा कुनबा पटना से चलकर पहुंचा और श्री प्रसाद के समर्थन में अपना शक्ति प्रदर्शन एकजुटता लाने के लिए मतदाताओं के बीच किया।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री से एशियन मेन्स इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी जे. भागवत राव ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

सेकेंडरी इनफर्टिलिटी क्या है और क्यों बढ़ रही है इसकी समस्या : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड द्वारा काऊंसिलिंग-सह-फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गीता जयंति पर सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

बिहार: वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की तीसरी समीक्षा बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी मरीजों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment