RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अक्षय तृतीया पर रेडक्रॉस कार्यालय में हुआ शरबत वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल।भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की भोजपुर जिला इकाई एवं सनातनी गंगा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करना रहा।प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी की शुरुआत होते ही रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा लगभग 10 दिन पूर्व से ही जनसेवा कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम में सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से ग्लूकोज का सहयोग प्रदान किया गया जो कैप्टन प्रवीण कुमार (राष्ट्रीय संयोजक) एवं संदीप कुमार (जिला संयोजक, सनातनी गंगा फाउंडेशन) के प्रति रेडक्रॉस ने आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा, पूर्व वाइस चेयरमैन निर्मल कुमार सिंह एवं सचिव डॉ. विभा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।इस जनसेवा कार्य से सैकड़ो लोगों को राहत मिली।

Related posts

प्रधानमंत्री को ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा कटाव निरोधक कार्य का किया गया विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

डिजिटल दुनिया में क्या देख रहे हैं आपके बच्चे?

rktvnews

नीति आयोग का सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (सीएसआईआर-आईआईपी), देहरादून में अनुसंधान एवं विकास में सहजता पर दूसरी परामर्श बैठक में अनुसंधान एवं विकास सुधारों पर जोर।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने शिलांग में उत्तर पूर्व क्षेत्र में पशुधन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए की समर्पित परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment