RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा में बाल विवाह रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं का संयुक्त अभियान।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )19 अप्रैल।जिले में बाल विवाह पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (NGOs) के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान दो दिनों तक (कल एवं आज) जिले के विभिन्न संभावित स्थलों पर सक्रिय रूप से संचालित किया गया।
अभियान के तहत बाल विवाह की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई तथा संबंधित स्थलों पर पहुंचकर बाल विवाह रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसे समाप्त करने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है। इस दिशा में प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास जारी रहेगा तथा समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की गई है।
इस अभियान में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, बाल संरक्षण इकाई, पुलिस बल एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related posts

तुर्की भूकंप सहायता हेतु पीएमओ में बैठक

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:सहारा इंडिया निवेशकों की बैठक सम्पन्न :क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पोइला बोइशाख के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

व्यंग्य:विश्व गुरु न सही, विश्व मित्र तो मान लो यारो!

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:लंबित दायित्वों का निष्पादन तीव्र गति से करें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment