RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन को किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की ऐतिहासिक शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न हुई।विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रबंधन में जिला प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।

रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिले के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज, एसडीएम शिप्रा चौधरी, एडीएम शशि शेखर, एसडीपीओ राजकुमार शाह, सब-रजिस्ट्रार तारकेश्वर पांडे एवं नगर आयुक्त अंजू कुमारी को उनके कार्यालय कक्ष में भगवान श्रीराम का तैल चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया।ट्रस्ट ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी भोजपुर जिला मुख्यालय में इसी तरह सुदृढ़ विधि-व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग मिलता रहेगा। संयोजक नवीन प्रकाश द्वारा अंत में सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related posts

भोजपुर : अफीम का डोडा व पौधे के डंठल को पुलिस ने किया बरामद!16 बोरा डोडा बरामद।

rktvnews

चतरा:सामाजिक कुरीति निवारण एवं बाल विवाह मुक्त झारखण्ड विषय पर अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 मार्च 25

rktvnews

भोजपुर:चार्ज सीटेट परीक्षा नियंत्रक व अन्य को अविलंब पद से हटाया जाए : भुवन पांडेय

rktvnews

भोजपुर: मोटर साइकिल गिरोह के सदस्य अवैध हथियार और चोरी के सामान संग गिरफ्तार।

rktvnews

भारत 17-18 मार्च, 2023 को काशी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) पर्यटन मंत्रियों की बैठक (टीएमएम) की मेजबानी करेगा।

rktvnews

Leave a Comment