RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा की शुरुआत, विधायक, पोटका एवं उपायुक्त ने समाहरणालय से वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)18 अप्रैल।बागबेड़ा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पोटका के विधायक संजीव सरदार एवं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घरेलू कचरा संग्रहण हेतु विशेष वाहन को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य बागबेड़ा क्षेत्र में घर-घर से कचरे का नियमित संग्रहण सुनिश्चित करते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर बनाया जा सके।
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि नागरिकों को अपने घरों का कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने पड़ेंगे, बल्कि निर्धारित समय पर वाहन उनके घरों के समीप पहुंचेगा, जहां वे अपने घरेलू कचरे को सीधे वाहन में दे सकेंगे। इससे न केवल गंदगी पर नियंत्रण होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। बागबेड़ा क्षेत्र के नागरिक इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि ‘डोर-टू-डोर’ कचरा संग्रहण व्यवस्था स्वच्छता प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही इस पहल को सफल बनाया जा सकता है। सभी से अपील है कि कचरा खुले में न फेंकें और निर्धारित वाहन में ही दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कचरा संग्रहण कार्य नियमित एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील है कि वे इस सेवा का लाभ उठाते हुए अपने घरों का कचरा निर्धारित वाहन में ही दें तथा बागबेड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, डीटीओ धनंजय, गोलमुरी सह जुगसलाई के बीडीओ सुमित प्रकाश व अन्य उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता आयोजन।

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम बोरी के दो मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

देश के प्रहरियों एवं उनके परिजनों का सम्मान ही कारगिल शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि:रघुपति यादव

rktvnews

मानस मंदिर आरा में तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

पटना: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

Leave a Comment