RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:20 अप्रैल से 05 मई तक जिले में फाईलेरिया उन्मूलन हेतु फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)17 अप्रैल।जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु दिनांक 20.04.2026 से 05.05.2026 तक जिले के सभी प्रखण्डों के फाइलेरिया अति प्रभावित गाँवों में फाईलेरिया उन्मूलन के तहत फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम निर्धारित है।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 20 अप्रैल 2026 को बूथ स्तर पर दवा वितरण किया जाएगा, जबकि 21 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक दवा प्रशासकों द्वारा घर-घर जाकर आमजन को फाइलेरिया रोधी दवाएँ DEC, Albendazole एवं Ivermectin का सेवन कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा का सेवन नहीं कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया है कि अभियान को सफल बनाने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अधिकतम लोगों तक दवा का सेवन सुनिश्चित करें।

Related posts

कोयला मंत्रालय का वित्तीय वर्ष 2024-25 में विशेष रूप से वाणिज्यिक/कैप्टिव खदानों से 186.63 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य।

rktvnews

जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एलए ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने का स्वागत किया।

rktvnews

पोषण जागरुकता रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार में 583 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली कुल 242 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

यातायात थाना आरा में बिदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment