RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार मे पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर विधायक सहित नेताओं और कार्यकताओं ने सम्राट चौधरी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अप्रैल।बुधवार को सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री शपथ लेते ही भाजपा भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
बिहार मे भाजपा के पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटी और शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विजेन्द्र प्रसाद यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होने खुशी व्यक्त करते हुए कहा बिहार के एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पार्टी और बिहार को ऊँचाई पर ले जाएँगे।उनके नेतृत्व मे बिहार आगे बढेगा।उन्होने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होने निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा एवं एनडीए घटक दलो के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
वही भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने बिहार मे पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनायी। सभी ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ताओं का स्वप्न पूरा हुआ।विश्वास है बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार जी के कार्यो का आगे बढाते हुए बिहार को विकसित बनाएँगे।

Related posts

आयुष कॉलेज,हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं ग्रामीण चिकित्सा मंच,आरा द्वारा वर्कशॉप ऑन डाइट और डिटॉक्स थेरेपी सह सम्मान समारोह आयोजित

rktvnews

सारण:कलवार जायसवाल महासभा की अध्यक्षा प्रतिमा गुप्ता का मुकुट एवं माला पहनाकर ब्याहुत कलवार महासभा ने किया स्वागत।

rktvnews

23 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने सीएमपीडीआईएल की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदीप नारायण दास अध्यक्ष एवं डॉ.आदित्य विजय जैन बने महासचिव।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने विडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा की पंचायतों के क्लस्टर योजना की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment