RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सोलर संयंत्र स्थापना को ले ऋण निस्तारण शिविर का होगा आयोजन।

17 को आरा नगर निगम परिसर और 24 अप्रैल को प्रखंड परिसर, आरा में होगा कैम्प का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल।उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत देने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापना पर सरकार द्वारा आकर्षक अनुदान (सब्सिडी) प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत 1 किलोवाट क्षमता पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने हेतु बैंकों के माध्यम से लगभग 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस ऋण की अदायगी शहरी क्षेत्रों में 4 से 5 वर्षों में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 8 वर्षों में की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम पड़ता है। विद्युत् कार्यपालक अभियंता, आरा द्वारा बताया गया की मुख्य सचि की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षात्मक बैठक की कार्यवाही में इस योजना की धीमी प्रगति का एक प्रमुख कारण बैंको के स्तर से ऋण सम्बन्धी आवेदनों का रद्द किया जाना है। इस हेतु जिलापदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में बैंको के स्तर से ऋण सम्बन्धी आवेदनों के निस्तारण हेतु दो दिन (17-04-2026 को आरा नगर निगम परिसर, आरा में एवं 24-04-2026 को प्रखंड कार्यालय परिसर,आरा में) सुबह 11:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विद्युत् विभाग के पदाधिकारी और बैंक के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे सभी आम विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस जनहितकारी योजना का लाभ अवश्य उठाएं। इच्छुक आवेदक सोलर पैनल स्थापना के लिए बैंक से आसानी से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऋण आवेदन का निस्तारण करा सकते है।

Related posts

मस्कट ओमान में जूनियर एशिया कप 2024

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर:तैराकी की राज्य प्रतियोगिता 10 मई को राजेन्द्र नगर, पटना के तरण-ताल में।

rktvnews

भोजपुर: युवक के निधन की खबर पर सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति,परिजनों की की सहायता।

rktvnews

देवघर:समाहरणालय परिसर में 03 फरवरी को पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक कर नगरों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया विशेष जोर।

rktvnews

Leave a Comment