RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:रजिस्टर्ड मोबाइल से ही कराएं गैस बुकिंग।

25 हजार से अधिक सिलेंडर स्टॉक में।

RKTV NEWS /बेतिया (पश्चिमी चंपारण)14 अप्रैल।अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस की बुकिंग केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही कराएं। यदि बुकिंग में परेशानी हो रही हो तो पहले अपने मोबाइल नंबर का ई-केवाईसी अवश्य करवा लें, उसके बाद ही बुकिंग प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने कहा कि अगर किसी उपभोक्ता को बुकिंग या डिलीवरी से संबंधित कोई समस्या आती है तो वे जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर 06254-247002 एवं 06254-247003 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
श्री सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जिले में 25,412 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं की मांग आसानी से पूरी की जा रही है। बीते 24 घंटों में 9,625 सिलेंडरों की सफल होम डिलीवरी की गई है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गैस आपूर्ति में बैकलॉग की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। जिले की सभी तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल बुकिंग क्रम के आधार पर ही सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करें।
प्रशासनिक सतर्कता का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि प्राप्त 40 शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को भेज दिया गया है, ताकि उनका शीघ्र समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जा सके।

Related posts

चितौड़गढ़:‘हरित चित्तौड़’ अभियान को लेकर जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : छिंद कांसा की सुंदर टोकरियों से संवरी जिंदगी।

rktvnews

बागपत:ग्राम विकास संस्थान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में पदाधिकारियों/कर्मियों ने संविधान प्रस्तावना पढ़ संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का लिया संकल्प।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया दो दिवसीय उत्तराखण्ड स्टार्टअप बूट कैंप का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व प्रदुषण नियंत्रण दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय लिया गया संकल्प : डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment