RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीसी एवं एसपी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)14 अप्रैल।आज 14 अप्रैल को भारत के महान विधिवेत्ता, संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर चतरा जिला मुख्यालय स्थित पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थापित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों का प्रतीक है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाया जा सकता है।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा, अंचल अधिकारी चतरा, नियोजन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई योजनाओं एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा समीक्षा बैठक में की गई मांग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जवाहर नवोदय विद्यालय, बहरागोड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बतौर अध्यक्ष शामिल हुए।

rktvnews

हनुमानगढ़:महिला मतदाताओं को समर्पित फ्लैग मार्च का आयोजन।

rktvnews

11 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने “सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायसंगत भविष्य” विषय पर जी20 के सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

राज्यपाल ने चेंपियंस ऑफ़ चेंज मध्यप्रदेश संस्करण के पुरस्कार वितरित किए!विभिन्न क्षेत्रों की 16 प्रतिभाएँ हुई सम्मानित

rktvnews

Leave a Comment