RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)24 मार्च। सोमवार को 114वें बिहार दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह, दरभंगा (लहेरियासराय) में भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी द्वारा प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो एवं मेडल आदि प्रदान कर सम्मानित किये।
कार्यक्रम की शुरुआत किलकारी बिहार बाल भवन, दरभंगा के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से की गई। इसके पश्चात बिहार गौरव गान, भाव नृत्य, स्केटिंग एवं ‘गोनू झा’ पर आधारित नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
प्लस टू देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा झिझिया नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। झिझिया नृत्य को दर्शकों ने काफी तालिया से स्वागत किये।
वहीं जिलाधिकारी दरभंगा की सुपुत्री भाव्या द्वारा बिहार कोकिला और पद्म विभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की गीत गाकर सभी दर्शकों और अधिकारियों का मन मोह ली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिद्ध शक्ति द्वारा काफी आकर्षक और प्रिय स्वागत गीत गाई।
इसके अतिरिक्त,सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल द्वारा “अपना बिहार है”, बंशी दास कन्या मध्य विद्यालय द्वारा गायन, माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य, बेंता बालक एवं प्लस टू एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय द्वारा सलहेस लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी कलाकारों और टीमों का शानदार और जानदार प्रदर्शन रहा।
किड्स हेवन सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य तथा यूनाइटेड पब्लिक स्कूल द्वारा ‘मोह का अंत’ विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसने सामाजिक संदेश के साथ दर्शकों को जागरूक किया।
गोनू झा के नाटक में तो सभी दर्शक झूमने ही लगे। यह काफी आकर्षक और यादगार नाटक मंचन किया गया।
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर सभी सरकारी भवनों को ब्लू लाइट से दुल्हन की तरह सजाया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिभा निखारने के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी,शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

जयपुर;राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

१०१वीं जयंती पर डा अमलेश वर्मा और डा रागिनी वर्मा को दिया गया ‘हृदय नारायण-कल्याणी स्मृति सम्मान’, वरिष्ठ लेखक मार्कण्डेय शारदेय की पुस्तक ‘डुमराँवनामा’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी ।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने देर शाम मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को ले की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:डूबने से होने वाली मृत्यु से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलायें-डीएम

rktvnews

उज्जैन:शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 5 लाख 51 हजार दीपों से आलोकित हुए क्षिप्रा तट के पावन घाट।

rktvnews

Leave a Comment