RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)19 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री, आईएएस की अध्यक्षता में आगामी ईद-उल-फितर, सरहुल तथा दिनांक 26 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने सभी उपस्थित सदस्यों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चतरा जिला अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और सभी समुदायों के सहयोग से ही यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी।
बैठक में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, जुलूस मार्गों का पूर्व सत्यापन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक संदेशों के प्रसार पर कड़ी निगरानी रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी की जा रही है तथा संवेदनशील एवं भ्रामक पोस्टों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, आपसी वैमनस्य फैलाने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी पोस्ट, वीडियो अथवा संदेश के प्रसारण पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना को साझा न करें तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सोशल मीडिया का उपयोग करें।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजनों से भी अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया टंडवा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी,शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:दुर्गा पूजा, दशहरा और छठ महापर्व 2024 के सुरक्षित आयोजन के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा की गई उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

बक्सर:ए0एस0एम0 उच्च विद्यालय बलिहार में आयोजित शिक्षा संवाद में शामिल हुए जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:मेहंदी प्रतियोगिता के साथ टी एच पब्लिक स्कूलके बच्चों ने निकाली आकर्षक झाँकी।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा – जदयू के राज्य में महिलाएं असुरक्षित, हत्या ब्लात्कार का का ग्राफ चरम पर : संगीता सिंह

rktvnews

चतरा:बैंकों की कार्यप्रणाली व योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, वित्तीय समावेशन पर दिया गया जोर।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment