RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)11 मार्च।भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के सफल संचालन हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में संपन्न हुआ।
निदेशक-सह-मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला, उप-मंडल, चार्ज, अपर चार्ज एवं शहर जनगणना पदाधिकारियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रायोगिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य से संबंधित प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण, डाटा संकलन की विधि तथा जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आगामी जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को यह भी बताया गया कि जनगणना की प्रक्रिया विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए जनगणना से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, सटीकता और प्रतिबद्धता के साथ करना होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की निरंतरता में 12 मार्च 2026 को जिला एवं चार्ज स्तर के तकनीकी सहायकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें उन्हें जनगणना कार्य से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी सहित , अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारीअनुरंजन झा, जिले के सभी बारह प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद विनीता कुमारी, सभी प्रखंडों से आए तकनीकी कर्मियों को जनगणना की बारीकियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्य राष्ट्रीय प्रशिक्षक- सह- संयुक्त निदेशक- डॉ०सत्येन्द्र कुमार गुप्ता एवं जिला समन्वयक सन्नी आनंद द्वारा प्रदान किए गए।

Related posts

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) तिरुपति के शोधकर्ताओं ने ‘हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था’ की ओर बढ़ने के लिए मेथनॉल और फॉर्मेल्डिहाइड के संयोजन से हाइड्रोजन उत्पादन की एक कुशल विधि विकसित की है।

rktvnews

देवघर:शिक्षा में सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यकः उपविकास आयुक्त देवघर

rktvnews

“जब एक सांसद मेरा मज़ाक उड़ा रहा था, तो राहुल गांधी उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे; क्यों?” – उपराष्ट्रपति ने चिदंबरम से पूछा

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन! शिविर में 6179 आवेदन प्राप्त हुएं, 2531 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

हमारा एक मत बदलेगा हमारी किस्मत: सुनीत कुमार(सरदार जी)

rktvnews

डीडीसी प्रतिभा रानी ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम चौपाल का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment