RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सघन कार्रवाई, 05 प्रतिष्ठानों की जांच, कुल 18 नमूने लिए गए।

भोपाल /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की सघन जांच कर मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की समीक्षा बैठक आयोजित कर शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष सघन जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अधिक से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लेने हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
FoSCoS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बलराज रिट्रीट, ग्राम गवालू, चोरल, तहसील महू का निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रभारी सत्यनारायण उपाध्याय उपस्थित पाए गए। परिसर में खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय किया जाना पाया गया। यहां से गुलाब जामुन, मिल्क केक, पनीर एवं दही के कुल 04 नमूने जांच हेतु लिए गए।
पाटीदार स्वीट्स, खंडवा रोड, सिमरोल, महू (इंदौर) का निरीक्षण किया गया, जहां प्रोपराइटर महेश पाटीदार उपस्थित पाए गए। प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का निर्माण एवं विक्रय पाया गया। मौके से मावा पेड़ा, मावा बर्फी एवं केसर बर्फी के कुल 03 नमूने लिए गए।
संजय दाल मिल, पालदा से मसूर दाल के कुल 02 नमूने लिए गए।
सरद ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन, पालदा से चना दाल के कुल 02 नमूने लिए गए।
श्री जोगणिया नमकीन एंड स्वीट्स, मोरोद फाटा, खंडवा रोड, इंदौर का निरीक्षण किया गया। मौके पर श्री रामचंद्र कुमावत खाद्य प्रतिष्ठान का संचालन करते हुए पाए गए। मौके से मिल्क केक, बेसन लड्डू एवं विभिन्न प्रकार के नमकीन के कुल 07 नमूने जांच हेतु लिए गए।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि होली पर्व के मद्देनज़र जिले के शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

अब पर्यटक शाम 6 बजे तक अमृत उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश की सभी माताओं-बहनों को NEXT-Gen GST रिफॉर्म का उपहार दिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का किया अवलोकन!राजभवन परिसर मंदिर में हुआ सीधा प्रसारण।

rktvnews

भारत की पहली महिला शिक्षिका समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शिक्षक दिवस के उपलक्ष में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर 3- 3 शिक्षकों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment