RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

कनाडा के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 26 फरवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह प्रधानमंत्री कार्नी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।
27 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्नी मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिनों में, वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारत और कनाडा के मुख्‍य कार्यकारी अधकिारियों, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों के साथ-साथ भारत में स्थित कनाडा के पेंशन फंड प्रमुखों के साथ वार्तालाप करेंगे। प्रधानमंत्री कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे। 2 मार्च को, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और यह कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी। वे व्यापार और निवेश; ऊर्जा; महत्वपूर्ण खनिज; कृषि; शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार सहित प्रमुख स्तंभों में वर्तमान में जारी सहयोग की भी समीक्षा करेंगे और जन-संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी बाद में दिन में आयोजित होने वाले भारत-कनाडा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के फोरम में भी भाग लेंगे।
यह दौरा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पहले ही एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है और यह एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक पूरकता पर आधारित होगी। दोनों नेताओं की आगामी बैठक भारत और कनाडा के बीच एक दूरदर्शी साझेदारी के निर्माण में सकारात्मक गति और साझा दृष्टिकोण की पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगी।

Related posts

बोकारो:डालमिया भारत फाउंडेशन के सॉफ्ट टॉय मेकिंग कार्यक्रम के माध्यम से सशक्त हो रहीं महिलाएँ।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन संबंधी बैठक का आयोजन।

rktvnews

भारत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया।

rktvnews

15 दिवसीय “सड़क सुरक्षा सह अभियान” के तहत डॉ राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा सड़क सुरक्षा सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

rktvnews

16 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर:जिला स्तरीय समन्वयक समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment