RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित! हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे हुआ प्रतियोगिता का आयोजन।

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर शाहपुर हाई स्कूल मे आयोजित क्विज प्रतियोगिता मे पुरस्कार वितरण के अवसर पर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद, एएसआई सहदेव प्रसाद, प्रधानाध्यापक डा विष्णु शंकर सिंह व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 फरवरी। बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे सामान्य ज्ञान से संबंधित 100 अंकों के प्रश्न पूछे गये। नवम वर्ग के छात्र और छात्रा इस प्रतियोगिता मे शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार द्वारा किया गया था। इस प्रतियोगिता मे 86 अंक लाकर मानसी केशरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 77 अंक लाकर ज्योति कुमारी द्वितीय स्थान पर तथा 68 अंक लाकर शिवानी केशरी तृतीय स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता मे लड़कियों ने बाजी मार ली। इस अवसर पर शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, सर्किल इंस्पेक्टर बिहिया सुभाष चंद्र प्रसाद, एएसआई सहदेव प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ विष्णु शंकर सिंह, शिक्षकगण डॉ नूतन पाठक, कविता कुमारी, सुरभि कुमारी सिंह, संजीव कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार सिंह, नन्दू प्रसाद, धनंजय सिंह, संगीत शिक्षक अभयानंदन पांडे, मो चाॅद आलम आदि उपस्थित थे।

Related posts

भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद में जनता की सुनी समस्या,अधिकारियों से बात कर किया समाधान।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव बारात को किया रवाना।

rktvnews

दुमका:मुख्यमंत्री अबुआ सुरक्षा योजना के लाभुकों का e-KYC कराने हेतु दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जीवन में हमेशा साकारात्मक सोच रखें बच्चें : आनन्द मिश्र

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जमुई में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चम्पारण की टीम ने लहराया परचम।

rktvnews

Leave a Comment