RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में प्रभु दर्शन सह होली मिलन संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 फरवरी।22 फरवरी को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में प्रभु दर्शन सह होली मिलन का कार्यक्रम मानस मंदिर रमना मैदान आरा में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ओमप्रकाश अग्रवाल ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि होली राष्ट्रीय बंधुत्व एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
वहीं रमेश सिंह रामप्रपन्न ने का कहां की होली महापर्व द्वेष,द्वंद्व,वैर,घृणा, अहंकार का दहन कर देवत्व का संचरण करता है।
आचार्य गिरधर शास्त्री ने कहा की होली भाईचारा की भावना का संदेश देने वाला त्यौहार है। तथा डा. नथुनी पांडे ने कहा कि होली सद्भाव और प्रेम पैदा करने वाला महान त्यौहार है।
इस सांस्कृतिक होली मिलन समारोह में शरद सिंह,अलखअनाड़ी,अरविंद सिंह,जन्मेजय ओझा,संजय कुमार तथा सुनील सुगंध ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया।
अन्य गणमान्य व्यक्तियों में गिरीश प्रसाद सिंह, सनी कुमार,बैजनाथ शाह,रंजन कुमार सिंह,विश्वेश्वर प्रसाद आदि प्रमुख थे।मंच का संचालन सुरेंद्र सिंह ‘अंशु’ ने एवं धन्यवाद ज्ञापन कबिलास सिंह ने किया।

Related posts

मध्यप्रदेश हैल्थ केयर फैसिलिटी और इनोवेशन में निभा रहा है अग्रणी भूमिका : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: डाक सप्ताह अंतर्गत 08 अक्टूबर “फिलाटेली डे” के रूप में मनायेगा भोजपुर डाक प्रमंडल: पवन कुमार वर्मा

rktvnews

जेल और कैदियों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरुरत – अतुल मलिकराम(राजनीतिक रणनीतिकार)

rktvnews

देहरादून:आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में 40 पेटी अवैध इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब किया गया बरामद।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के आवंटन व व्यय की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment