RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मतदान उपरांत मतपेटिकाओं का सुरक्षित संग्रहण एवं वज्रगृह में अभिरक्षण संपन्न

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 फरवरी।नगर परिषद आम निर्वाचन के अंतर्गत मतदान समाप्ति के उपरांत सभी मतदान दलों द्वारा निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप मतपेटिकाओं को विधिवत सीलबंद कर अन्य निर्वाचन अभिलेखों एवं सामग्री के साथ प्राप्ति केंद्र सह वज्रगृह, चतरा कॉलेज, चतरा में जमा किया गया।
निर्वाचन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान दल से मतपेटिकाओं की प्राप्ति के समय सीलों की विधिवत जांच, प्रपत्रों का मिलान एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप से वज्रगृह में अभिरक्षित किया गया।
पूरी प्रक्रिया देर रात तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही। वज्रगृह परिसर में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी तथा दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल स्वयं उपस्थित रहकर संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी करते रहे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।
समस्त मतपेटिकाएं सुरक्षित रूप से वज्रगृह में संरक्षित कर दी गई हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित निर्वाचन मानकों के अनुरूप संपन्न हुई।

Related posts

झारखंड:विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की प्रेसवार्ता, कहा जनता ने एनडीए पर जताया है भरोसा।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में असम पुलिस के 2551 कमांडो की पासिंग आउट परेड को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

rktvnews

झारखंड में विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न!जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास योजनाओं की हुई क्रमवार समीक्षा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 11-12 जुलाई को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के सहयोग से सीएसआईआर-खनिज और सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर में आयोजित “एमएसएमई को सशक्त बनाते सीआरटीडीएच” पर एक दिवसीय चिंतन शिविर का समापन

rktvnews

Leave a Comment