RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:’खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ अभियान अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 फरवरी।भोजपुर पुलिस द्वारा ‘बिहार पुलिस सप्ताह 2026’ के दूसरे दिन आज न्यू पुलिस केन्द्र, भोजपुर (आरा) में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पुलिस और पब्लिक के बीच आयोजन किया गया।
बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के शुभ अवसर पर, ‘खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ अभियान के अंतर्गत आज भोजपुर पुलिस द्वारा एक भव्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में पुलिस विभाग और स्थानीय आमजनता की टीमों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।
उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद को सर्व कर मैच की शुरुआत की। अपने संबोधन में एसपी महोदय ने कहा कि खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाते हैं। ‘खेलो बिहार-बिहार पुलिस के साथ’ पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच की दूरी को मिटाना और एक दोस्ताना व सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।

Related posts

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा।

rktvnews

भय व्यक्ति के व्यक्तित्व को झकझोर देता है।

rktvnews

भोजपुर:ईवीएम (BU/CU) एवं वीवीपीएटी का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

रायपुर : योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर दड़ा विद्यालय में अग्नि सुरक्षा सत्र का आयोजन।

rktvnews

जुग जुग जियस मोर भईया ए राम!

rktvnews

Leave a Comment