RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: अखिल भारतीय पासवान महसभा का होली सह पासवान परिवार मिलन समारोह सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 फरवरी। रविवार को अखिल भारतीय पासवान महासभा ने होली मिलन सह पासवान मिलन समारोह का आयोजन किया।
पासवान महासभा कार्यक्रम का उद्घाटन अगिआंव विधायक महेश पासवान, लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,पासवान महासभा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र आजाद,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष मनोज पासवान,सेवा निवृत शिक्षक रामगोविन्द राम,जनार्दन पासवान,चंद्रमा राम,परमेश्वर राम सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
पासवान महासभा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र आजाद ने कहा कि यह पासवान सभा अपने परिवार का मिलन सभा है ,यह एक कोई पार्टी की सभा नहीं है सभी दलों में रहने वाले पासवान भाइयों को बुलाया गया तथा सभी को सम्मानित कर प्रीति भोज भी कराया गया। मैं पासवान भाइयों के हर सुख दुख में शामिल रहूंगा।अगिआंव विधायक महेश पासवान ने कहा कि पासवान भाई इसी तरह मिलकर समाज में अच्छे संदेश देते रहे सभी समाज के लोगों से बेहतर संबंध स्थापित करते रहे ताकि अच्छा संदेश जा सके। लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा पासवान संघ पहले दिवंगत नेता बनारसी प्रसाद आजाद जी चलाते थे तथा हम सभी मिलकर गरीब दुखियों ,आगजनी एवं बाढ़ प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाते थे।आगे राजेश्वर पासवान ने कहा आप सभी मिलकर रहे चाहे आप किसी दल में रहे लेकिन दिल आपका एक होना चाहिए,हम सभी अपने बच्चों को शिक्षित करे,नशा से दूर रखे तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में रमेश रेशमिया,तूफान राज,टाइगर पासवान ,बम पासवान, परमानंद पासवान,कमलेश पासवान सहित गायकों ने गीत गाकर सभी को झुमा दिया। कार्यक्रम में डाक्टर रंजन पासवान,केडी पासवान,संजय पासवान,संजू पासवान, संतोष पासवान, धनलाल पासवान,विनोद कुमार,परमेश्वर पासवान,पवन पासवान,विजयानंद पासवान,सियाराम पासवान,सुमित मुखिया,दशरथ पासवान ,इन्दल पासवान,रणजीत पासवान,परमानंद पासवान,नवीन कुमार,मितरंजन पासवान ,महेंद्र पासवान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज केरल के कोच्चि में अमृता अस्पताल के रजत जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

rktvnews

इंदौर :रंग बिरंगी विरासत को संवारने की अनूठी पहल।

rktvnews

भोजपुर: 14 दिसंबर को होने वाली लोक अदालत की सफलता को ले की गई बैठक।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु (बालिका) अंडर 17/19 खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 संपन्न।

rktvnews

तरारी प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश तेजस्वी सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चला।

rktvnews

भोजपुर:धावा दल के टीम ने कृष्ण बिहार न्यू बहिरों लख से एक बाल श्रमिक कराया मुक्त।

rktvnews

Leave a Comment