RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल आयोजन को लेकर समन्वय बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)04 फ़रवरी।नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मीडिया कोषांग, मतपत्र कोषांग सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के परिचय के साथ की गई। इसके पश्चात एक-एक कर सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी से नाम-निर्देशन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था से संबंधित संभावित समस्याओं की पहचान करते हुए किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर अविलंब प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण कोषांग को निर्वाचन कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही चतरा कॉलेज, चतरा में स्थापित डिस्पैच सेंटर, मतगणना केंद्र एवं वज्रगृह से संबंधित सभी तैयारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि निर्वाचन कार्यों से जुड़े सभी कोषांग 24×7 सक्रिय मोड में कार्यरत हैं।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला परिवहन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जनसुराज की बिहार बदलाव यात्रा में दर्जनों वाहनों की लगी कतार,छाये रहे जनसुराज नेता घनश्याम राय।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हैं नीतीश कुमार :अरविंद कुमार

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए साथ आए।

rktvnews

18वें एमआईएफएफ में एनिमेशन के अग्रणी जिरी ट्रंका का जानकारी से भरे पूर्वव्यापी सत्र के साथ सम्मान।

rktvnews

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

भोजपुर: सत्ता लोभ एवं अहंकार के कारण इंदिरा गाँधी ने आपातकाल लागू कर की थी संविधान की हत्या: संजय टाईगर

rktvnews

Leave a Comment