RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC में किया गया ध्वजारोहण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)27 जनवरी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. बक्सर में लेफ्टिनेंट दुबराज साहु की अध्यक्षता में “गणतंत्र दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बटालियन के सारे पी.आई स्टाफ एवं अनेक कैडेटों ने भाग लिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट दुबराज साहु ने कैडेटों को संबोधित करते हुये कहा कि आज हम सब देश का 77 वाँ गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे है, जैसा की हम सब जानते है की 26 जनवरी हमारे देश के लिये बहुत खास दिन है। इसी दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। यह संविधान हमें समानता स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, इसलिये हम सब को अपने संविधान में दिये गये सारे आदेशों का पालन करना चाहिए ताकि भाविष्य में हमारे आगे की पीढ़ी संविधान के महत्व को समझ सकें। इस आयोजन में सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार महेश प्रसाद, सुबेदार अरविंद कुमार, नायब सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, नायक विजयानन्द, सी.एच.एम आकाश थापा, हवलदार हरि बहादुर अधिकारी, हवलदार रवि शंकर, हवलदार, के.के मिश्रा और सी.एच.एम अरविन्द कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

झारखंड:नियमानुसार व गुणवत्तापूर्ण होगा सोलर लाइट का अधिष्ठापन।

rktvnews

राष्ट्रपति की ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर बधाई।

rktvnews

शिवानन्द तिवारी की पुस्तक सड़क से संसद तक का लोकार्पण करेंगें राजद सुप्रीमो लालू यादव।

rktvnews

खैरागढ़:76वें संविधान दिवस पर विश्वविद्यालय में किया गया संविधान प्रस्तावना का वाचन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्य एवं देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में आयोजित हो रहे 05 दिवसीय कल्चरल एण्ड स्पोर्टस पायरेक्सिया-2023 का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment