RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )21 जनवरी। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देशानुसार आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जिले में प्रस्तावित नगरपालिका चुनाव के अंतर्गत आने वाले नगर परिषद गढ़वा, श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत तथा मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्रों में होने वाले निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा चुनाव से जुड़े सभी कोषांगों के दायित्वों, कार्य-योजनाओं एवं प्रगति की क्रमबद्ध रूप से समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
उपायुक्त दिनेश यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है, अतः इसके संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी कोषांग प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदाता सूची, मतदान केंद्रों की तैयारी, कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति, सामग्री प्रबंधन, विधि-व्यवस्था, परिवहन, प्रशिक्षण, मीडिया समन्वय एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में यह भी कहा गया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या का तत्काल निष्पादन किया जाए, जिससे आम जनता का विश्वास निर्वाचन व्यवस्था में बना रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला पंचायती राज पदाधिकारीप्रमेश कुशवाहा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, भूमि सुधार उप समाहर्ता रवीश राज सिंह, एसपी अभियान राहुल बड़ाईक, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी, जिला शिक्षा प्राधिकारी कैसर रजा, श्रम अधीक्षक संजय आनंद सहित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य योजना बनाकर समयबद्ध ढंग से निर्वाचन कार्यों को पूर्ण करें, ताकि जिले में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन 102 कमरों वाले अतिथि गृह एवं 500 सीट की क्षमता वाले प्रेक्षागृह का सचिव, भवन निर्माण विभाग, बिहार ने किया निरीक्षण।निर्माणाधीन अतिथिगृह एवं प्रेक्षागृह को शीघ्र कराएं फंक्शनल : सचिव

rktvnews

राजस्थान:धरती के बढ़ते तापमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगायें: पंचायती राज मंत्री

rktvnews

भोजपुर:आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत की सफलता को ले जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ब्रजेश कुमार मालवीय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने सूक्ष्म उद्योगों के स्थापना के लिए 5 करोड़ 21 लाख लागत के 45 प्रस्तावों का किया अनुमोदन।

rktvnews

भोपाल:मेहनत और निष्ठा का प्रतिफल, पुरस्कार : राज्यपाल

rktvnews

गिरीडीह:उच्च न्यायालय, झारखंड द्वारा दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जारी किए गए कई दिशा-निर्देश, उपायुक्त ने पालन करने की अपील की।

rktvnews

Leave a Comment