RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसमस्याओं और मुद्दों पर किया जनसंवाद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 जनवरी।जनता की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर आज आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने जनसंवाद किया। यह जनसंवाद भाकपा–माले जिला कार्यालय, श्री टोला में आयोजित हुआ।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों लोग अपनी समस्याएँ लेकर जनसंवाद में पहुँचे। इनमें भूमि विवाद, जमीन का पर्चा, फर्जी मुकदमे, सड़क–नाली–गली निर्माण सहित अन्य जनसमस्याएँ प्रमुख रूप से सामने आईं।
सांसद सुदामा प्रसाद ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर सांसद ने कहा कि किसान अपने धान बेचने के लिए परेशान हैं। व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और आए दिन अपराध की घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अपना चेहरा चमकाने में लगी है। चुनाव जीतते ही गरीबों के घरों, छोटे व्यापारियों और फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ने का काम शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी से बात कर जिले के एक-एक किसान का धान खरीदने की गारंटी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जगदीशपुर प्रखंड के उत्तरदहां क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ किसानों का धान सड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे पास जनता के द्वारा गली नली सड़क , पुल पुलिया, सामुदायिक भवन इत्यादि के लिए करोड़ो रूपये की योजना। जो एमपी फण्ड से सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि सरकार बोल रही है कि चौतरफा विकास हो रहा है तो हमारे पास इतना योजना की मांग कहाँ से आ रही है। आखिर सरकार के करोड़ो के बजट कहा जा रहा है?

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर:सरदार रघुवंश नारायण सिंह की जयंती सह भूमि पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास संपन्न।

rktvnews

महाशिवरात्रि पर मंदिर सज धज कर तैयार।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन।

rktvnews

दुमका:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या,नियमानुसार ढंग से निष्पादित करने के लिए अधिकारियों को दिया निदेश।

rktvnews

Leave a Comment