RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:जिले के दिवंगत सामाजिक एवं राजनीतिक नेताओं के परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 जनवरी।जिले में हाल के दिनों में दिवंगत हुए कई सामाजिक एवं राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिजनों से आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
सांसद सुदामा प्रसाद सहार प्रखंड के धनछुहाँ निवासी भाकपा–माले जिला स्थायी समिति सदस्य राम किशोर राय, पीरो प्रखंड के अमई निवासी समाजवादी सह राजद नेता काशीनाथ यादव (उम्र 60 वर्ष), बेरई निवासी भाकपा–माले कार्यकर्ता सिद्धांत पासवान तथा आरा के प्रतिष्ठित पार्क व्यू होटल के मालिक रोहित सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की।
इसके अलावा सांसद सुदामा प्रसाद आज गोबिंदडीह (उम्र 54 वर्ष) निवासी भाकपा–माले कार्यकर्ता काशीनाथ यादव के दाह संस्कार में शामिल हुए। तत्पश्चात वे जगदीशपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जगदीशपुर के विधायक श्रीभगवान सिंह की दिवंगत पत्नी उषा देवी की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत नेताओं के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इन सभी का सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके असामयिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि राम किशोर राय जिले में सामंतवाद विरोधी संघर्ष के अग्रणी नेताओं में शामिल थे। उन्होंने जीवनभर गरीबों और किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। ऐसे जुझारू और प्रतिबद्ध नेताओं का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान भाकपा–माले राज्य कमिटी सदस्य रमेश जी, तरारी प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती, सहार प्रखंड सचिव दिलीप कुमार राम, माले नेता संजय सिंह, रामानुज जी एवं कामता प्रसाद सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

Related posts

एसुस इंडिया ने आरटीएक्स 5050 जीपीयू से लैस नए गेमिंग लैपटॉप्स लॉन्च किए; हर गेमर के लिए दमदार परफॉर्मेंस का वादा।

rktvnews

भारतीय नौसेना हाफ मैराथन का उद्घाटन संस्करण।

rktvnews

भोजपुर:संदेश विधानसभा प्रत्याशी राधा चरण साह ने किया सघन जन सम्पर्क।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

सामाजिक युवा नेता राघवेन्द्र सिंह खरवार ने गड्ढे में तब्दील सड़क के निर्माण हेतु जिलाधिकारी से की मांग।

rktvnews

भोपाल:स्वदेशी उत्पादों का उपयोग है सच्ची राष्ट्रसेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment