RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:152 कैंडल जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दरभंगा जिला का 152वाँ स्थापना दिवस समारोह।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)01 जनवरी।दरभंगा जिला के 152वा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आज दरभंगा समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार के कर-कमलों द्वारा 152 कैंडल जलाकर तथा केक काटकर स्थापना दिवस समारोह को हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार के द्वारा केक काटा गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे समाहरणालय परिसर को सतरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही आकर्षक रंगोली का निर्माण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई,जिससे परिसर में उत्सव वातावरण बना ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दरभंगा जिला के 152वा स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिए। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से समृद्ध रहा है और जिला प्रशासन निरंतर जनकल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिला की स्थापना 01 जनवरी 1875 ईस्वी को हुई थी और तब से यह जिला , आर्थिक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक रूप से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि) राजेश कुमार,अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच राकेश कुमार,अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर,अनुमण्डल पदाधिकारी सदर विकास कुमार आदि अधिकारी के साथ काफी संख्या में कर्मचारी आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:आधुनिक चिकित्सा पद्धति का नेत्र है रेडियो इमेजिंग टेक्नोलौजी: निदेशक, डॉ सुलभ

rktvnews

चतरा के दो संकुल स्तरीय संगठनों को ‘SHG Federation Awards–2025’ में राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

भारतीय नौसेना लक्षद्वीप द्वीप समूह में संयुक्त सेवा बहु-विशेषज्ञता शिविर का आयोजन करेगी।

rktvnews

भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल हुए,आरा नगर के कई वार्ड में किया जनसंपर्क।

rktvnews

सभी सीमा-शुल्‍क प्रक्रियाओं के लिए एकल, एकीकृत और मापनीय प्‍लेटफॉर्म के रूप में सीमा शुल्‍क एकीकृत प्रणाली दो वर्ष में शुरू की जाएगी।

rktvnews

कोचिंग संस्कृति के चौराहे पर शिक्षा

rktvnews

Leave a Comment