RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत भोपाल में समाज के प्रमुख जनों से करेंगे संवाद।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान युवा, मातृशक्ति तथा सामाजिक-धार्मिक नेतृत्व से करेंगे संवाद।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 31 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का देशभर में प्रवास जारी है। इसी क्रम में उनका दो दिवसीय प्रवास 2 एवं 3 जनवरी, 2026 को मध्यभारत प्रान्त के भोपाल विभाग केंद्र पर प्रस्तावित है। इस प्रवास के दौरान चार प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे—
2 जनवरी को युवा संवाद एवं प्रमुखजन गोष्ठी तथा 3 जनवरी को सामाजिक सद्भाव बैठक एवं शक्ति संवाद।
इन कार्यक्रमों में सरसंघचालक डॉ. भागवत जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके अनुभवों तथा वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर अपने विचार साझा करेंगे।
अपने प्रवास के प्रथम दिन 2 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रान्त स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रान्त के सभी 31 जिलों (शासकीय संरचना के 16 जिलों) से ऐसे युवाओं की सहभागिता होगी, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।
इसी दिन सायं 5:30 बजे से रविन्द्र भवन स्थित ‘हँस ध्वनि सभागार’ में प्रमुखजन गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भोपाल विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय प्रमुख जनों को आमंत्रित किया गया है।
3 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे से पुनः कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। इस बैठक के लिए प्रान्त के सभी जिलों से प्रतिभागी भोपाल पहुँच रहे हैं।
इसी दिन सायं 5:00 बजे से भोपाल की प्रमुख मातृशक्ति के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज में संघ के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के इस प्रवास से समाज को संघ के बारे में तथ्यात्मक एवं वास्तविक जानकारी प्राप्त होगी, साथ ही देश और समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर प्रेरणादायी मार्गदर्शन भी मिलेगा।

Related posts

महाकुंभ:विहिप की त्रिदिवसीय प्रन्यासी मंडल बैठक 7 फरवरी से महाकुंभ प्रयाग में।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने जीआईपीई के 29वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और पुणे के सिम्बायोसिस अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में सिम्बायोसिस ईशान्या भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

संभागीय आयुक्त ने ली चित्तौड़गढ़ एवं बड़ी सादड़ी निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

नारनौल:नागरिकों की सुरक्षा ही प्राथमिकता : पीसी मीणा

rktvnews

नवादा में नीतीश जी को सुनना व देखना बहुत ही लगा पीड़ादायक : शिवानंद तिवारी

rktvnews

ग्वालियर मेले को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप: मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

Leave a Comment