RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 दिसंबर ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (25 दिसंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि यह सभी संथाली लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है कि भारत का संविधान अब संथाली भाषा में, ओल चिकी लिपि में उपलब्ध है। इससे वे संविधान को अपनी भाषा में पढ़ और समझ सकेंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस वर्ष हम ओल चिकी लिपि की शताब्दी मना रहे हैं। उन्होंने विधि एवं न्याय मंत्री और उनकी टीम की प्रशंसा की, जिन्होंने शताब्दी वर्ष में भारत के संविधान को ओल चिकी लिपि में प्रकाशित करवाया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे।
संथाली भाषा, जिसे 2003 के 92वें संविधान संशोधन अधिनियम के माध्यम से संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था, भारत की सबसे प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है। यह झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बड़ी संख्या में आदिवासी लोगों द्वारा बोली जाती है।

Related posts

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के संबंध में मतदेयस्थलों की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:धान अधिप्राप्ति में अनियमितता पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

3 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बेंगलुरु रोड शो में बिहार ने उद्योग जगत के सामने रखी निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाएँ।

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पहला प्‍यार <1% चांस: जिन्‍दगी में अचानक आया एक मोड़ मुरली को मुश्किल वक्‍त में दिखाएगा आशा की किरण!

rktvnews

Leave a Comment