RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बढ़ती कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन अविलंब करें अलाव व कंबल की व्यवस्था :दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)19 दिसंबर।भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने आज एक प्रेस बयान जारी कर भोजपुर जिला प्रशासन से अविलंब हर चौक-चौराहों सहित गरीब बस्तियों में अलाव (जलावन) एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण की मांग की है। माले नेता दिलराज प्रीतम ने कहा कि अब कड़ाके ठंड बढ़ रही है और आगे भी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी,इसके चलते गरीबों के सामने काफी संकट पैदा होगी,ठंड की वजह से गरीब को अपना मेहनत-मजदूरी करने और रहने में काफी दिक्कत होगी। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया है की लगातार बढ़ती कड़ाके की ठंड के चलते गरीबों के जान-माल का खतरा बढ़ जाता है।ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन अविलंब ठंड से बचाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें ताकि गरीबों को राहत हो सके!इस आरा शहर में जिले भर से गरीब लोग कमाने के लिए आते हैं। रिक्शा-ठेला चलाकर एवं मेहनत मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं इसलिए शहर के हर चौक-चौराहों पर जलावन की एवं इन गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जाए ताकि इन गरीबों की जान बचाई जा सके।

Related posts

भोजपुर:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स और जिला खनिज फाउंडेशन से संबंधित बैठक का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक सभा में पेश किया “विकसित भारत– जी राम जी बिल”

rktvnews

भोजपुर:पेड़ लगाइए-पर्यावरण बचाइए-आइए साथ साथ जीवन बचाइए :स्वामी विक्रमादित्य

rktvnews

भोजपुर हिंदू जागरण मंच द्वारा नव-निर्वाचित विधायक का हुआ अभिनंदन,अगिआंव विधानसभा सदस्य महेश पासवान रहे उपस्थित।

rktvnews

राज्य स्तरीय नवोदित बच्चों की प्रतियोगिता का कल होगा आयोजन।

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने महिलाओं के कानून और अधिकार संबंधी किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment