RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्रे मोदी ने प्रतिष्ठित मूर्तिकार राम सुतार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राम सुतार जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री राम सुतार जी एक उत्‍कृष्‍ट मूर्तिकार थे, जिनकी कला ने भारत को केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित कुछ सबसे प्रसिद्ध स्मारक दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुतार के कार्यों को हमेशा भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की शक्तिशाली अभिव्यक्ति के रूप में सराहा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री सुतार की कृतियां जिन्‍होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय गौरव को अमर कर दिया है, कलाकारों और नागरिकों को प्रेरित करती रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

श्री राम सुतार जी के निधन से अत्‍यंत दुख हुआ है। वे एक उत्‍कृष्‍ट मूर्तिकार थे जिनकी कला ने भारत को केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित कई प्रतिष्ठित स्मारक दिए। उनकी कृतियों को भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में हमेशा सराहा जाएगा। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय गौरव को अमर कर दिया है। उनकी कृतियां कलाकारों और नागरिकों को समान रूप से प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिवार, प्रशंसकों और उनके अद्भुत जीवन और कार्यों से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।

Related posts

डीएवाई-एनआरएलएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों को सेवा क्षेत्र उद्यमों में शामिल कर ‘लखपति दीदी बनाने’ के विषय पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 नवंबर 2023 को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने बैसाखी और विशु की पूर्व संध्या पर लोगों को दी बधाई।

rktvnews

भोजपुर: भाकपा-माले का 14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन 23-24 मार्च को नागरी प्रचारिणी में।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर लोगों को दी बधाई ।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सदर अस्पताल,आरा में योग शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment