RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने किया रेड क्रॉस भवन में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।आज उप विकास आयुक्त ,भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों द्वारा रमना मैदान के समीप रेड क्रॉस भवन में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, भोजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के आवासन, भोजन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने, ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था करने, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य, डॉ. दयानंद राय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में छठे एडवांसमेंट इन एंडयूरोलॉजी सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर सिक्सलेन पुल पर बड़ा हादसा: स्कूल बस और कंटेनर की भीषण टक्कर, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, बच्चे सुरक्षित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:चुनावी व्यवस्थाओं को पारदर्शी व सरल बनाने की दिशा में एक और कदम।

rktvnews

चर्चित नेता सह समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

rktvnews

एएसआई की योजना ऐतिहासिक वस्‍तुओं की उपहार दुकानें स्‍थापित करने की है, जहां से लोग ऐतिहासिक वस्‍तुए खरीद सकते हैं।

rktvnews

रक्षा सचिव का दो दिवसीय ब्रिटेन का दौरा संपन्न हुआ; रक्षा सचिव ने भारत-ब्रिटेन रक्षा परामर्श समूह की 24वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment