RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

विशेष ओलंपिक- ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन रवाना हुआ।

नई दिल्ली/14 जून।विशेष ओलंपिक विश्व खेलों में भाग लेने के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल 12 जून को बर्लिन, जर्मनी के लिए रवाना हुआ।
अपनी यात्रा से पूर्व, 8 जून को विदाई समारोह के विशेष अवसर पर भारतीय टीम ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने विशेष ओलंपिक में भारतीय दल की भागीदारी के लिए 7.7 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस आयोजन के लिए अब तक स्वीकृत धनराशि के मामले में यह उच्चतम राशि है।
इस विश्व आयोजन की तैयारी के लिए टीम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के एक तैयारी प्रशिक्षण शिविर में भी भाग लिया। इन विशेष ओलंपिक खेलों में 190 देशों के 7000 से अधिक एथलीट भाग लेंगे।
17 से 25 जून तक आयोजित होने वाले व्यापक स्तर के इस वैश्विक खेल आयोजन में भारतीय एथलीट 16 विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पदक हासिल करने के लिए मुकाबला करेंगे।

Related posts

श्रीकृष्ण अवतार गो सेवा,पर्यावरण संरक्षण और अत्याचारियो से मुक्ति दिलाना था :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

सत्य ही ईश्वर है : जीयर स्वामी

rktvnews

राजस्थान:विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य हो-राज्यपाल

rktvnews

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने इंदौर के मतदान केंद्रों में पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : अपराध नियंत्रण में नई तकनीक एक सशक्त कदम।

rktvnews

भारत ने पिछले नौ वर्षों के दौरान कोयला उत्पादन में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

rktvnews

Leave a Comment