RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने भारतीय स्क्वैश टीम को विश्व कप जीत पर बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में अपना पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को आज बधाई दी।
श्री मोदी ने जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह के उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने देश को अपार गौरव दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत देश भर के असंख्‍य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और भारत के युवाओं में स्क्वैश की लोकप्रियता को और बढ़ाएगी।

श्री मोदी ने ट्विटर पर अपनी एक पोस्ट में कहा:

“एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में इतिहास रचते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने के लिए भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई!

जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने जबरदस्त समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत हमारे युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को भी बढ़ाएगी।

Related posts

महाराजा महाविद्यालय, आरा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वेबिनार आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में गढ़े हैं नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की ऑनलाइन गोष्टी।

rktvnews

भोजपर : करनामेपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:युवा मतदाताओं को जागरूक हेतु युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोपाल:केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया भगवान महाकाल का अभिषेक।

rktvnews

Leave a Comment