RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मुसहर समाज के लिए क्रिकेट बना प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच:डीआईजी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रहे माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों का लीग मैच में रोमांचक संघर्ष देखने को मिला।स्वागत करते हुए पद्मश्री डाॅ भीम सिंह भावेश ने कहा कि टूर्नामेंट के जरिए मुसहर समाज के युवाओं को पहचान मिलने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद भी मजबूत हो रही है। उद्घाटन कर्ता नवीन चंद्र झा डीआईजी (विजलेंस) ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि मुसहर समाज के युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच भी बन गया है। इस समाज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की। उन्होंने खेल को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी चर्चा किया। पुलिस अधीक्षक श्री राज ने कहा कि सामाजिक और शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेलों में भागीदारी भी बेहद जरूरी है। यह टूर्नामेंट युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगा। मौर्य होटल के निदेशक बीडी सिंह ने कहा कि माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट मुसहर समाज के लिए केवल खेल नहीं, बल्कि पहचान और सम्मान की अभियान है। अध्यक्षता करते हुए डाॅ नीरज सिंह ने कहा कि छोटे छोटे कार्यक्रमों से प्रारम्भ यह अभियान आज डाॅ भवेश की पहल पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। धन्यवाद ज्ञापन बबन सिंह ने किया।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से भेंट की।

rktvnews

आओ निराला वसंती बयार..! :सुरेंद्र सिंह “अंशु”

rktvnews

पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन अपडेट करने के संबंध में आने वाली फर्जी कॉल से बचने की अपील।

rktvnews

होली पर विशेष -कला/साहित्य/इतिहास में होली।

rktvnews

गढ़वा को विकास की नई दिशा देने के संकल्प के साथ प्रेमलता मुर्मू ने 32वें उप विकास आयुक्त के रूप में संभाला पदभार।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment